A Name Marriage: A अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोग शादी को जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं। शादी उनके लिए एक जिम्मेदारी होता है। शादी को वो सिर्फ एक सामाजिक बंधन नहीं मानते बल्कि एक स्थायी समझौता और भरोसे का रिश्ता मानते हैं। यही कारण है कि ये लोग शादी को लेकर जल्दबाज़ी नहीं करते।
A नाम वाले लोग आमतौर पर शादी से पहले अपने जीवन को स्थिर करने की कोशिश करते हैं। वे चाहते हैं कि जब शादी हो तो जिम्मेदारियाँ निभाने की स्थिति में हों। इसी वजह से कई बार इनकी शादी थोड़ी देर से होती है, लेकिन जब शादी होती है तो सोच-समझकर और पूरे मन से होती है। ये लोग भावनाओं के साथ व्यवहारिक सोच को भी बराबर महत्व देते हैं।
शादी के बाद A नाम वाले लोग अपने रिश्ते को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं। वे अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहते हैं और परिवार की जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते। बाहर से ये लोग भले ही कम भावुक दिखें लेकिन भीतर से अपने रिश्ते को लेकर गंभीर होते हैं। वे अपने तरीके से प्यार जताते हैं और प्यार में किसी भी प्रकार से दिखावा नहीं करते।
हालांकि इनके वैवाहिक जीवन में चुनौतियाँ भी आती हैं। A नाम वाले लोग अपने आत्मसम्मान को लेकर काफी संवेदनशील होते हैं। अगर उन्हें लगे कि उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है या उन्हें हल्के में लिया जा रहा है तो वे भीतर ही भीतर परेशान होने लगते हैं। हालांकि वे हर बात पर झगड़ा नहीं करते लेकिन चुप्पी कई बार दूरी की वजह बन जाती है।
इनकी शादीशुदा जिंदगी तब बेहतर रहती है जब जीवनसाथी संवाद को महत्व देता हो। A नाम वाले लोग दिल की बात खुद से कम कहते हैं, इसलिए उन्हें समझने वाला और धैर्य रखने वाला साथी चाहिए। जहां आपसी सम्मान और समझ बनी रहती है, वहां इनका वैवाहिक जीवन अच्छा चलता है।
समय के साथ A नाम वाले लोग रिश्तों में और परिपक्व हो लगते हैं। शुरुआती वर्षों में अपने पार्टनर से किसी बात पर टकराव हो सकता है। एक-दूसरे के विचार नहीं मिल सकते हैं लेकिन अनुभव उन्हें सिखाता है कि रिश्ते को कैसे संभालना है। वे अपनी गलतियों को स्वीकार करने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि A नाम वाले लोगों की शादी लंबे समय तक टिकती है।
कुल मिलाकर A नाम वाले लोगों की शादी भरोसे, जिम्मेदारी और स्थिरता पर टिकी होती है। वे कम दिखावा करते हैं लेकिन अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहते हैं। अगरे उन्हें समझने वाला जीवनसाथी मिल जाए तो उनका वैवाहिक जीवन बहुत ही शानदार होता है और लंबे समय तक चलता है।