A Name Personality: नाम का पहला अक्षर व्यक्ति की सोच, व्यवहार और प्रतिक्रिया को दर्शता है। A अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले लोग आमतौर पर मजबूत व्यक्तित्व वाले होते हैं। उनका स्वभाव बाहर से आत्मविश्वासी और भीतर से संवेदनशील होता है। वे खुद को कमजोर दिखाना पसंद नहीं करते। इस वजह से कई बार लोग उन्हें जरूरत से ज्यादा सख्त समझ लेते हैं।
A नाम वाले लोग अपने फैसलों को लेकर काफी स्पष्ट होते हैं। वे जीवन में क्या चाहते हैं, इस बात को लेकर भ्रम में नहीं रहते। यही कारण है कि उनका स्वभाव नेतृत्व करने वाला होता है। वे किसी भी स्थिति में जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटते और अपनी बात खुलकर रखते हैं।
इनका स्वभाव मेहनती होता है और आत्मनिर्भर होते हैं। वे दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहना पसंद नहीं करते और अपने काम खुद करने में विश्वास रखते हैं। अगर कोई काम उन्हें सौंप दिया जाए तो वे उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं। यही गुण उन्हें भरोसेमंद बनाता है।
हालांकि A नाम वाले लोग भावनात्मक जरूर होते हैं लेकिन वो अपनी भावनाएं आसानी से जाहिर नहीं करते। वे अपनी भावनाओं को अपने अंदर ही छुपा कर रखते हैं और बाहर खुद को शांत दिखाते हैं। अपनी भावनाओं को बड़ी ही आसानी से छुपा लेते हैं। इसी वजह से कई बार लोग उनके मन की बात समझ नहीं पाते। जब उन्हें ठेस लगती है तो वे शोर मचाने के बजाय चुप हो जाना पसंद करते हैं।
इनके स्वभाव में आत्मसम्मान की भावना काफी प्रबल होती है। वे अपनी इज्जत को लेकर समझौता करना पसंद नहीं करते। अगर उन्हें बार-बार नजरअंदाज किया जाए या हल्के में लिया जाए तो वे धीरे-धीरे वैसे लोगों से दूरी बना लेते हैं। वे किसी भी संभावित टकराव से बचते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर सख्त फैसला भी लेते हैं।
A नाम वालों का स्वभाव कभी-कभी ज़िद्दी भी हो सकता है। एक बार जो बात उनके दिमाग में बैठ जाए तो उसे बदलना आसान नहीं होता। अगर यह ज़िद सही दिशा में हो तो यह उन्हें जीवन में बहुत कुछ दिलाती है लेकिन यदि यह गलत दिशा में चली जाए तो रिश्तों और परिस्थितियों में तनाव ला सकती है। सबकुछ खत्म कर सकता है।
समय के साथ धीरे-धीरे A नाम वाले लोग परिपक्व होते हैं। अनुभव उन्हें बहुत कुछ सिखाता है और वो जीवन में संतुलन बनाना सीख लेते हैं। समय के साथ उनका स्वभाव पहले से ज्यादा शांत हो जाता है। ऐसे लोग समय के साथ काफी समझदार हो जाते हैं। वे अपनी गलतियों से सीखते रहते हैं। यही बात उन्हें अन्य लोगों के अलग बनाती है।
कुल मिलाकर A नाम वालों का स्वभाव काफी मजबूत, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार होता है। वे कम बोलते हैं, लेकिन जो कहते हैं, सोच-समझकर कहते हैं। अगर उनके स्वभाव की दृढ़ता के साथ धैर्य और लचीलापन जुड़ जाए तो वे जीवन के हर क्षेत्र में खुद को बेहतर तरीके से साबित कर सकते हैं।